Please wait

लोकसभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी निषाद पार्टी : डॉ संजय निषाद

संजय निषाद ने बताया कि राज्य और प्रदेश सरकार मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। जिसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने निषाद पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और मुद्दा भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा।

12 Aug 2023

लोकसभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी निषाद पार्टी : डॉ संजय निषाद

लखनऊ। निषाद समाज के उत्थान और राजनीतिक और सामाजिक आरक्षण के मुद्दे समेत मछुआ कल्याण की विचारधारा के साथ पार्टी का गठन 16 अगस्त 2016 को हुआ था। आगामी 16 अगस्त को निषाद पार्टी अपना 08वां स्थापना दिवस महायोगी मत्स्येंद्रनाथ की तपोभूमि और निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जनपद गोरखपुर में मनाया जाएगा।

यह जानकारी शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद ने दी। मत्स्य मंत्री अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहाकि निषाद पार्टी ने गोरखपुर की धरती से अपना संघर्ष शुरू किया था। संघर्ष का परिणाम है कि आज हमारे विधानसभा में 11 विधायक पहुंचे हैं। संजय निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी का स्थापना दिवस भव्य और विशाल बनाया जाएगा।

संजय निषाद ने की एक दिन पूर्व दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को मछुआ समाज के सभी लंबित मुद्दों से अवगत कराया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और महाराजा गुह्यराज निषाद की श्रृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज में 52 फ़ीट की गले लगी हुई प्रतिमा के उद्घाटन का समय भी मांगा। संजय निषाद ने बताया कि राज्य और प्रदेश सरकार मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। जिसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने निषाद पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और मुद्दा भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News